Loading...

रामगढ़ पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 6 September 2026, 21:25 50 views
Firozabad
रामगढ़ पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 315 बोर के अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सांती रोड से भीकनपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद है।सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भीकनपुर क्षेत्र में रास्ते से करीब 50 मीटर अंदर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ थोथिला पुत्र उमरदराज, निवासी गली नंबर 24, कश्मीरी गेट, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 529/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक रोहित तोमर, कांस्टेबल शुभम तेवतिया, कांस्टेबल दीपक कुमार तथा रिजर्व आरक्षी रचित चौधरी शामिल रहे। आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
Follow Samachar24