Loading...

अमेरिका ने ईरानी टैंकर पर हमले का वीडियो जारी किया, ओमान की खाड़ी में जहाज डूबा

Gargachary Times 6 September 2026, 21:32 49 views
International
अमेरिका ने ईरानी टैंकर पर हमले का वीडियो जारी किया, ओमान की खाड़ी में जहाज डूबा
अमेरिका ने ईरानी तेल टैंकर M/T काइलो पर किए गए हमले का वीडियो जारी किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की तरफ से जारी इस वीडियो में काइलो में तेज आग लगी दिखाई दे रही है। टैंकर एक तरफ झुकता है और कुछ देर बाद ओमान की खाड़ी में में डूब जाता है। CENTCOM के मुताबिक, टैंकर के चालक दल ने हमला होने के बाद जहाज छोड़ दिया था। यह जहाज कोमोरोस के झंडे के तहत चल रहा था था। हमले में अमेरिकी सेना ने कुल तीन ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया था। इनमें काइलो डूब गया, जबकि दो अन्य टैंकरों को काम करने लायक नहीं छोड़ा गया। इधर ईरान ने रविवार को दावा किया है कि, उसने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी मानवरहित पोत को निशाना बनाया। हालांकि अमेरिका ने अभी इस हमले की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और एक युद्धपोत पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। IRGC ने बताया कि दोनों अमेरिकी जहाज ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे और ईरान की समुद्री नाकाबंदी में शामिल थे। हमले में दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा। इसके बाद वे इलाका छोड़कर चले गए। हालांकि, ईरान ने यह नहीं बताया कि उसने किस एयरक्राफ्ट कैरियर पर हमला किया। अमेरिका ने पिछले महीने पश्चिम एशिया में USS जॉर्ज वॉशिंगटन को तैनात किया है। उसने USS अब्राहम लिंकन की जगह ली है।
Follow Samachar24