Loading...

गोवर्धन के श्री बाबू लाल मेमोरियल हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर, 81 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Gargachary Times 7 September 2026, 20:53 58 views
Mathura
गोवर्धन के श्री बाबू लाल मेमोरियल हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर, 81 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
डी डी शर्मा गोवर्धन के श्री बाबू लाल मेमोरियल हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें सहयोगी ब्लड बैंक सद्भावना ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया गया। श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर लीविस कुलश्रेष्ठ द्वारा फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। सद्भावना ब्लड बैंक की ओर से डॉ प्रदीप पाराशर, डॉ भूदेव सिंह, संजीव सारस्वत (डायरेक्टर), स्टाफ में तरुण कुमार, सुशील पाल, रिंकू, यतेंद्र, धर्मेंद्र, नितिन, रवि कुमार, सौरव आदि का सहयोग रहा। वहीं श्री बाबू लाल मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से ब्लड बैंक के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निर्देशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए क्योंकि रक्तदान जीवन दान है। श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह से डॉ उम्मेद सिंह, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ धीरज कौशिक, डॉ मोनू चौधरी, डॉ नवीन पाल, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ रेखा शर्मा,डॉ विमलेश सिकरवार, डॉ रवि चौधरी,डॉ योगेश, डॉ भूपेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24