Loading...

460 ग्राम गांजा के साथ प्रशांत उर्फ जैकी गिरफ्तार, एक दर्जन मुकदमे दर्ज

Gargachary Times 8 September 2026, 22:08 6 views
Firozabad
460 ग्राम गांजा के साथ प्रशांत उर्फ जैकी गिरफ्तार, एक दर्जन मुकदमे दर्ज
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने एक आरोपी को 460 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान यश बाबा गैस गोदाम के पास से प्रशांत उर्फ जैकी पुत्र महीपाल गुप्ता निवासी गुरुदेव नगर, थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 460 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 458/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रशांत उर्फ जैकी के खिलाफ वर्ष 2012 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों सहित आर्म्स एक्ट, यूपी गुंडा एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में कुल 12 अभियोग दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल चक्रदमन पाराशर और प्रिशराज कम्बोज शामिल रहे।
Follow Samachar24