Loading...

एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दलालों पर सख्ती और लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Gargachary Times 8 September 2026, 22:09 4 views
Firozabad
एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दलालों पर सख्ती और लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
फिरोजाबाद। परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय, फिरोजाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बांदा सौरभ कुमार ने कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली को दलाल-रहित एवं पारदर्शी बनाना और आम नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराना रहा। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर के अंदर और बाहर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज और रिकॉर्डिंग क्षमता का भौतिक सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने कैमरों को हमेशा सुचारू रखने के निर्देश दिए। पंजीयन, प्रवर्तन और लाइसेंस सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर पटल प्रभारियों से कार्यों की जानकारी ली गई। अभिलेखों, रजिस्टरों और पत्रावलियों के उचित रखरखाव के निर्देश भी दिए गए। कार्यालय में कार्य कराने आए आवेदकों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और पारदर्शिता के संबंध में फीडबैक लिया गया। परिसर एवं आसपास बिचौलियों तथा अनधिकृत व्यक्तियों के जमावड़े को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।निरीक्षणकर्ता अधिकारी ने चालक लाइसेंसों के निलंबन, फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबन तथा भारी एवं हल्के वाहनों के लंबित पंजीयन आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24