Loading...

अड़ींग में चला टीवी मुक्त भारत अभियान, 65 रोगियो के एक्स-रे निकाले, 7 संक्रमण संभावित निकले

Gargachary Times 9 September 2026, 19:14 47 views
Mathura
अड़ींग में चला टीवी मुक्त भारत अभियान, 65 रोगियो के एक्स-रे निकाले, 7 संक्रमण संभावित निकले
मथुरा। टीवी मुक्त भारत अभियान के क्रम में गांव अड़ींग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। यहां 65 लोगों के निशुल्क एक्स-रे निकाले गये। कुल सात टीवी संक्रमण के संभावित रोगी पाए गये। इनमें से तीन रोगी संक्रमण के प्रथम दृष्टया शिकार पाये गये। कम्युनिटी हैल्थ आफिसर जेबा खान ने बताया कि ब्लॉक कमेटी प्रोग्राम मैनेजर रमाशंकर के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेटर अंकित शुक्ला, एसटीएलएस पंकज एवं एक्स-रे टैक्नीशियन हरी शंकर सिंह की टीम ने रोगियों के पंजीकरण, परीक्षण, सेंपिल कलेक्शन आदि का कार्य किया। कुल रोगियों में से 7 रोगियों को संक्रमण की आशंका के चलते सूचीबद्ध किया गया। तीन रोगी एक्स-रे से ही संक्रमण के शिकार सिद्ध हो रहे थे। इनको इलाज के लिए तत्काल पंजीकृत कर लिया गया। बाकी संभावित रोगियों का बल्गम जांच के लिए भेजा गया है।
Follow Samachar24