मक्खनपुर पुलिस की चेकिंग के दौरान कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
Gargachary Times
9 September 2026, 22:34
56 views
Firozabad
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में मक्खनपुर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरीमोहन पुत्र राधेश्याम, निवासी नगरिया बहोरनपुर, थाना मक्खनपुर, उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
बरामद अवैध असलहे के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 252/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक हरीमोहन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मक्खनपुर थाने में वर्ष 2019 से 2021 के बीच आबकारी अधिनियम, मारपीट, हत्या के प्रयास, बलवा, धोखाधड़ी और आयुध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल 9 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिकागिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक भूपाल सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, कांस्टेबल वीरेश कुमार और कांस्टेबल महेश कुमार शामिल रहे।