स्कूल की छात्राओं पर अश्लील गाने व इशारे करने वाला युवक गिरफ्तार
Gargachary Times
9 September 2026, 22:34
60 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मटसैना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, टीम पंडित रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज इटौरा से आगे इटौरा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां आने-जाने वाली महिलाओं और स्कूल की छात्राओं को देखकर कथित रूप से अश्लील गाने गाने और अश्लील इशारे करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान सतेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम किंडरपुर, थाना मटसैना, जनपद फिरोजाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 236/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सतेन्द्र का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में थाना मटसैना में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
मिशन शक्ति टीम ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नाजिम, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल गुलफान खां और महिला कांस्टेबल सुषमा शामिल रहीं।