Loading...

यथार्थ हॉस्पिटल को लेकर बाल योगी के रुख पर उठे सवाल, गरीब का बिल माफ होने के बाद बोले—मकसद गरीब की मदद

Gargachary Times 11 September 2026, 19:55 50 views
Agra
यथार्थ हॉस्पिटल को लेकर बाल योगी के रुख पर उठे सवाल, गरीब का बिल माफ होने के बाद बोले—मकसद गरीब की मदद
मुकुल शर्मा आगरा आगरा। यथार्थ हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं और गरीब मरीजों के इलाज को लेकर कुछ समय पहले सवाल उठाने वाले बाल योगी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उसी अस्पताल में एक गरीब परिवार के इलाज के बिल में राहत दिलाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बाल योगी के हस्तक्षेप और कहने पर अस्पताल में एक गरीब मरीज के परिवार का लाखों रुपये का बिल माफ किया गया, जिससे परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। इसके बाद बाल योगी की ओर से इस मदद को लेकर वीडियो सामने आया। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए उनके रुख को लेकर “रंग बदलने” जैसी टिप्पणी की। हालांकि, बाल योगी के समर्थन में यह तर्क दिया जा रहा है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाना और किसी गरीब मरीज को मिली राहत की सराहना करना दो अलग-अलग बातें हैं। समर्थकों का कहना है कि जब अस्पताल की व्यवस्था या गरीब मरीजों की परेशानी सामने आती है तो उस पर सवाल उठाना जरूरी है, वहीं यदि किसी जरूरतमंद परिवार का लाखों रुपये का बिल माफ होता है तो उस मानवीय पहल की सराहना भी होनी चाहिए। बाल योगी के इस पूरे रुख को लेकर अब चर्चा यह है कि क्या इसे रंग बदलना कहा जाए या परिस्थितियों के अनुसार गरीब के हित में खड़ा होना? फिलहाल, इस मामले ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।
Follow Samachar24