Loading...

पंचायत सहायकों के प्रतिनिधि मंडल से मिले अखिलेश यादव

Gargachary Times 11 September 2026, 19:59 57 views
Lucknow
पंचायत सहायकों के प्रतिनिधि मंडल से मिले अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पंचायत सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 58672 पंचायत सहायक 7 सितम्बर 2026 से इको गार्डन, लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार की तरफ से उनकी मांगों का न कोई संज्ञान ले रहा है, न कोई प्रतिनिधि बात करने आया है। अखिलेश यादव ने पंचायत सहायकों के प्रति सहानुभूति जताते हुए भरोसा दिया कि सन् 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर उनकी मांगों पर अमल किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धरना स्थल पर उन्हें परेशान करने के लिए पेयजल सुविधा नहीं मिल रही है। शौचालय में भी ताला डाल दिया गया है। पुलिस कभी भी बल प्रयोग कर उन्हें हटा सकती है। पंचायत सहायकों को अभी 6 हजार रूप का मानदेय दिया जा रहा है। जिसे बढ़वाने और नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पंचायत सहायकों के प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री अभिषेक यादव, जिलाध्यक्ष, शिवम मिश्रा, आरफ खान, किरन देवी, वंदना देवी एवं पुष्पा देवी शामिल थी।
Follow Samachar24