Loading...

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Gargachary Times 12 September 2026, 18:00 50 views
Agra
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
मुकुल शर्मा आगरा आगरा-ग्वालियर हाईवे पर जौनई मोड़ के पास शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। ग्राम प्रधान पुत्र अजय कुमार के अनुसार, बीरई गांव निवासी हुब्बलाल सेना से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी वीनेश के साथ बाइक से आगरा गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जौनई मोड़ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हुब्बलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Follow Samachar24