सांसद हेमा मालिनी ने की हरिदास महोत्सव में आने की अपील
Gargachary Times
13 September 2026, 20:37
45 views
Mathura
संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति ने पत्रकार वार्ता का आयोजन रुक्मणि विहार स्थित श्री वृंदा हेरिटेज होटल में किया जहां मथुरा की सांसद हेमा मालिनी पहुंची | जहां हेमा ने बृजवासियों से स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में शामिल होने की अपील की जो कि 18 व् 19 सितम्बर की सांय बन महाराज कॉलेज में होने जा रहा है व् स्वामी हरिदास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया की कैसे संत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी ने अपने संगीत की साधना से बांके बिहारी जी को प्रकट किया ऐसे संत के जन्मदिवस पर ये महोत्सव आयोजित होता है साथ ही उन्होंने कहा की इसी समय समूचे ब्रज में श्री राधा अस्टमी का पर्व भी मनाया जा रहा होता है और उसी समय वृन्दावन शास्त्री गायन व् नृत्य होता है जो एक अलग ही भाव दिखाता है इसके बाद समिति सचिव आचार्य गोपी गोस्वामी ने हेमा को स्वामी हरिदास जी प्रतिमा को भेंट किया जिसके बाद अनूप शर्मा ने सांसद का आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डा राकेश चतुर्वेदी, अभय वशिष्ट, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर , अतुल श्रीवास्तव,निखिल भरद्वाज , मनीष शर्मा , रवि शर्मा, कुणाल विश्वनाथ गोस्वामी , श्रीनाथ गोस्वामी , मुद्रा गोस्वामी आदि मौजूद रहे हेमा मालिनी ने की हरिदास महोत्सव में आने की अपील
संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति ने पत्रकार वार्ता का आयोजन रुक्मणि विहार स्थित श्री वृंदा हेरिटेज होटल में किया जहां मथुरा की सांसद हेमा मालिनी पहुंची | जहां हेमा ने बृजवासियों से स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में शामिल होने की अपील की जो कि 18 व् 19 सितम्बर की सांय बन महाराज कॉलेज में होने जा रहा है व् स्वामी हरिदास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया की कैसे संत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी ने अपने संगीत की साधना से बांके बिहारी जी को प्रकट किया ऐसे संत के जन्मदिवस पर ये महोत्सव आयोजित होता है साथ ही उन्होंने कहा की इसी समय समूचे ब्रज में श्री राधा अस्टमी का पर्व भी मनाया जा रहा होता है और उसी समय वृन्दावन शास्त्री गायन व् नृत्य होता है जो एक अलग ही भाव दिखाता है इसके बाद समिति सचिव आचार्य गोपी गोस्वामी ने हेमा को स्वामी हरिदास जी प्रतिमा को भेंट किया जिसके बाद अनूप शर्मा ने सांसद का आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डा राकेश चतुर्वेदी, अभय वशिष्ट, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर , अतुल श्रीवास्तव,निखिल भरद्वाज , मनीष शर्मा , रवि शर्मा, कुणाल विश्वनाथ गोस्वामी , श्रीनाथ गोस्वामी , मुद्रा गोस्वामी आदि मौजूद रहे