Loading...

पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर धरना, सभासद प्रतिनिधि ने गंदगी अपने ऊपर डाली

Gargachary Times 13 September 2026, 20:38 51 views
Firozabad
पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर धरना, सभासद प्रतिनिधि ने गंदगी अपने ऊपर डाली
शिकोहाबाद। नगर के लेबर कॉलोनी स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई की मांग को लेकर सभासद प्रतिनिधि, पूर्व सभासद समेत स्थानीय लोगों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार से अन्न-जल त्यागकर अनशन करने की घोषणा की है। वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रतिनिधि मनीष यादव और पूर्व सभासद सिवा यादव समेत दर्जनों स्थानीय लोग पार्क में धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पार्क में लंबे समय से गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। पार्क की बदहाली से आहत सभासद प्रतिनिधि मनीष यादव ने विरोध स्वरूप पार्क की गंदगी अपने ऊपर डाल ली। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में भी नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखाई दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धरने के दौरान अभी तक कोई अधिकारी मौके पर उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पार्क की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार से अन्न-जल त्यागकर अनशन शुरू करने की घोषणा की गई है।
Follow Samachar24