परिवार परामर्श केंद्र में छह दंपतियों के बीच कराया समझौता
Gargachary Times
13 September 2026, 20:39
59 views
Firozabad
फिरोजाबाद। परिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के माध्यम से छह दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया।परिवार परामर्श केंद्र में खुशनुमा पुत्री आविद निवासी झरिया थाना रामगढ़ और उनके पति दानिश पुत्र अफजल निवासी अलीगढ़, अंजली पुत्री लक्ष्मीनारायण निवासी मोलापुर थाना सिरसागंज और मनीष पुत्र रामपाल निवासी एत्मादपुर आगरा के बीच काउंसलिंग कर समझौता कराया गया।
इसी क्रम में भूरे सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी नगला पदम थाना जसराना और चांदनी पुत्री सुदेश निवासी करईकेरा कंडारी थाना सिरसागंज, खुशबू पुत्री निरंजन निवासी प्रीतम नगर, मालगोदाम के पास थाना लाइनपार और राजेश बघेल पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला विष्णु, वीर पतंग के पास थाना लाइनपार के बीच भी आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
इसके अलावा राधा पत्नी शिवदत्त निवासी थाना मटसेना और शिवदत्त पुत्र श्रीकृष्ण निवासी चांदीपुरा थाना इरादतनगर आगरा तथा रेशमा पत्नी तबरेज निवासी थाना रामगढ़ और तबरेज पुत्र शकील निवासी मोहल्ला खेड़ा थाना करहल, मैनपुरी के बीच भी काउंसलिंग के बाद समझौता कराया गया।
परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग के बाद सभी पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने पर सहमति जताई।