ऑपरेशन मुस्कान में पांच घंटे में गुम बालक बरामद, परिजनों को सौंपा
Gargachary Times
13 September 2026, 20:39
40 views
Firozabad
थाना मक्खनपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ वर्षीय गुमशुदा बालक को महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।पुलिस के अनुसार रविवार को घुनपई निवासी नौरतन के आठ वर्षीय पुत्र हितेन्द्र के गुम होने की सूचना थाना मक्खनपुर पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बालक की जानकारी प्रसारित कर खोजबीन की। पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते बालक हितेन्द्र को सकुशल बरामद कर उसके पिता नौरतन के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने फिरोजाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।
बालक की बरामदगी में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, महिला उपनिरीक्षक राखी, कांस्टेबल बृजभान और कांस्टेबल विवेक कुमार की भूमिका रही।