थाना छत्ता में चल रहा है अवैध निर्माण
Gargachary Times
13 September 2026, 20:44
47 views
Agra
थाना छत्ता क्षेत्र के बेलनगंज होटल एलीवेट यमुना किनारा के बराबर में कई महीनो से निर्माण कार्य कराया जा रहा है यह निर्माण कार्य बिना नगर निगम और एडीए के नक्शा पास करे हुए बनाया जा रहा है आगरा नगर निगम और एडीए विभाग चैन की नींद सोया हुआ है लगातार छत्ता क्षेत्र में इस तरह के अवैध निर्माण किया जा रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक यह निर्माण कार्य भाजपा नेता का बताया जा रहा है। क्षेत्र में इस निर्माण कार्य की चर्चा लगातार की जा रही है। देखना हुआ कि नगर निगम और एडीए विभाग द्वारा अब अवैध निर्माणों पर कब तक कार्रवाई होगी।