Loading...

खेत में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Gargachary Times 14 September 2026, 21:21 4 views
Mathura
खेत में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
फरह। (मथुरा) थाना फरह क्षेत्र में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव थाना फरह क्षेत्र के भीम नगर के सामने एक खेत में पेड़ पर लटका हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना थाना फरह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छोटे लाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24