Loading...

डीएम ने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Gargachary Times 14 September 2026, 21:24 68 views
Firozabad
डीएम ने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
फिरोजाबाद। विकास भवन परिसर सिविल लाइन से सोमवार को ‘उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना’ एवं ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन’ के तहत राज्य के बाहर पांच दिवसीय कृषक एक्सपोजर विजिट के लिए किसानों के दल को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 14 से 18 सितंबर तक चलने वाले इस भ्रमण कार्यक्रम में जिले के 50 कृषकों और 10 अधिकारियों-कर्मचारियों का दल गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) तथा गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र, करनाल (हरियाणा) का भ्रमण करेगा। भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों और कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती, वैज्ञानिक पद्धतियों तथा फसल उत्पादन की नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। किसानों को नई तकनीकों को व्यावहारिक रूप से समझने और उन्हें अपनाने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाना है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24