मथुरा में चोरी की बड़ी वारदात, 10 किलों सोना और 15 लाख रुपए चोरी
Gargachary Times
14 September 2026, 21:31
75 views
Mathura
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।
ज्वेलरी शॉप में चोरी से मचा हड़कंप, चार टीमें जांच में जुटीं
मथुरा जनपद में चोरी की एक बड़ी वारदात होने का मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में हड़कम मच गया।
कोसीकलां थाना क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना हुई है जिसमें 10 किलो सोना और 15 लाख रुपए चोरी की गई।
कोसीकलां क्षेत्र के भरत मिलाप चौक के पास एक ज्वेलर्स की दुकान है जिसमें बताया जा रहा है कि दुकान स्वामी रविवार शाम को अपनी दुकान बंद करके घर गया। सोमवार की सुबह जब दुकान पर आया तो उसे घटना की जानकारी हुई।
दुकान स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके
पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
चोर मौके से सीसीटीवी कैमरों की DVR साथ ले गए। घटना के खुलासे के लिए फील्ड यूनिट और एसओजी टीम को जांच में लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में रखी तिजोरी को चाबी लगाकर खोला गया। घटना के संबंध में वादी पक्ष की ओर से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
घटना के अनावरण के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। टीमें दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीमें लगातार घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत हैं और जल्द ही चोरी की घटना का अनावरण किया जाएगा।