तीज पर सुहागिनों ने व्रत रखा शिव-पार्वती की पूजा कर रात्रि जागरण किया
Gargachary Times
15 September 2026, 19:51
55 views
Jalaun
कोंच/जालौनभादों मास शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाले हरितालिका तीज पर्व पर सुहागिनों ने व्रत रखा और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना की रात्रि जागरण कर अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की
हरितालिका तीज पर्व पर दिन सोमवार की सुबह सूर्योदय से पहले ही स्नान ध्यान कर सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार किया तदोपरांत मंडप सजाकर गौरी शंकर की प्रतिमा स्थापित की माता पार्वती को सुहाग का सारा सामान चढ़ाने के बाद महिलाओं ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनी और फिर भजन कीर्तन करते हुए निर्जला व्रत रखकर पूरी रात जागरण किया अविवाहित युवतियों ने भी अपने इच्छित वर की प्राप्ति के लिए पूजा अर्चना कर हरितालिका तीज का व्रत रखा इस पर्व को लेकर सनातन धर्म में मान्यता है कि यह माता पार्वती ने सबसे पहले भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था उन्हीं का अनुसरण करते हुए महिलाएं माता पार्वती शिवजी जैसा दांपत्य जीवन पाने के लिए यह व्रत रखतीं हैं।