लेखपाल कक्ष में विरासत प्रमाण पत्र को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों में भिड़ंत
Gargachary Times
15 September 2026, 19:53
53 views
Jalaun
कोंच/जालौन तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष में दिन मंगलवार को विरासत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच विवाद का मामला सामने आया है विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और खींचतान हुई घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि एक किसान पिछले करीब छह माह से अपना विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल के चक्कर काट रहा था किसान की ओर से अधिवक्ता प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में लेखपाल के पास पहुंचे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपालों के बीच कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और खींचतान तक पहुंच गया।
वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी अधिवक्ता और लेखपाल आपस में भिड़ते दिखाई दिए घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मामले में अधिवक्ता अभिषेक खरे ने अपनी बात रखी है घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब पूरे मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।