Loading...

112 जुआ-सट्टा मामलों से संबंधित माल का हुआ निस्तारण, करीब 1.05 लाख रुपये का माल नष्ट

Gargachary Times 15 September 2026, 19:54 61 views
Firozabad
112 जुआ-सट्टा मामलों से संबंधित माल का हुआ निस्तारण, करीब 1.05 लाख रुपये का माल नष्ट
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने पुराने जुआ और सट्टा के मामलों से संबंधित माल मुकदमाती के निस्तारण एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई की। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद कुल 112 अभियोगों से संबंधित करीब 1,05,355 रुपये मूल्य के माल का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। पुलिस के अनुसार थाना रसूलपुर में वर्ष 2006 से 2014 तक दर्ज विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 17 माल मुकदमाती तथा वर्ष 2025 के 95 माल मुकदमाती शामिल थे। इन सभी को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद से निस्तारण की अनुमति मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में वीडियो एवं फोटोग्राफी कराते हुए नियमानुसार निस्तारित/विनष्ट किया गया। निस्तारित माल में जुआ और सट्टा के 112 अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,05,355 रुपये बताई गई है, शामिल रहा। माल निस्तारण की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर प्रदीप कुमार, निरीक्षक ओंकार नाथ यादव तथा हेड मोहर्रिर अवधेश कुमार मौजूद रहे।
Follow Samachar24