Loading...

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को रसूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gargachary Times 15 September 2026, 19:55 51 views
Firozabad
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को रसूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आसफाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक पुत्र शिवचरन निवासी बांके बिहारी धर्मकांटा के सामने, ऐलानी नगर, आसफाबाद, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा संख्या 453/2026 के तहत धारा 64(1), 333, 352, 351(2) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार और कांस्टेबल सुमित शामिल रहे।
Follow Samachar24