Loading...

महर्षि गर्गाचार्य ने किया था कृष्ण बलराम का नामकरण: मनीष गर्गाचार्य

Gargachary Times 16 September 2026, 21:19 52 views
Mathura
महर्षि गर्गाचार्य ने किया था कृष्ण बलराम का नामकरण:  मनीष गर्गाचार्य
बलदेव: महर्षि गर्गाचार्य ऋषि की जयंती सेंथरी घाट स्थित गर्गाचार्य तपोस्थली चामड माता मंदिर पर धूमधाम के साथ मनाई गई । इस अवसर पर आचार्य मनीष गर्गाचार्य पीठाधीश्वर ब्रज धाम बल्देव द्वारा हवन पूजा कर गर्गाचार्य जी की मूर्ति का अभिषेक कराया। आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने बताया कि महर्षि गर्गाचार्य ऋषि ने भगवान कृष्ण बलदेव का नामकरण कराया था। उन्होंने प्रसिद्ध गर्ग संहिता की रचना की, जो श्रीकृष्ण की लीलाओं और आध्यात्मिक रहस्यों को सरल रूप से समझाती है। महर्षि गर्गाचार्य को यदुवंश का राजगुरु और कुलगुरु माना जाता है। वे ज्योतिष शास्त्र, खगोल विज्ञान और वेदों के महान ज्ञाता थे। इस अवसर पर सत्येंद्र पहलवान, सुजीत वर्मा ,रवेंद्र सिंह ,ओमप्रकाश गर्ग, महेश सिकरवार, पंकज गर्गाचार्य, सोनू भगत , शिवा गर्ग, गिर्राज गर्ग ,महावीर देशवार ,अनूप सिकरवार,कृपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Follow Samachar24