सभाषद ने पेयजल व सीवेज समस्या को लेकर एसडीएम को दिया पत्र
Gargachary Times
16 September 2026, 21:28
45 views
Jalaun
कोंच/जालौनवार्ड नम्बर 17 मुहल्ला सुभाष नगर के सभाषद वेद प्रकाश दुवेदी ने दिन गुरुवार को उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि मेरे वार्ड में लगभग एक माह से पानी की लाइनें एवं की आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं हो पा रही है जिसके कारण छावला की पुलिया से अनुपम दुबे तक बजरिया बाट स्कूल से बोदरी माता मंदिर तक धर्मेंद्र बबेले के रास्ते से होते हुए राकेश रायकवार के घर तक और चन्द्रकुआँ मस्जिद बाली गली के।लोग परेशान हैं जिसे आम जनमानस की सुविधा हेतु जलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित करायी जाए वहीं वार्ड में 6 स्थानों पर ओवर फ्लो की समस्या के निजात हेतु चैम्बरों का उच्चीकरण कराकर बाईपास का कार्य कराया जाए।