Loading...

लोडर टैम्पो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो हिस्सों में बंटा टैम्पो

Gargachary Times 23 September 2026, 18:49 44 views
Mathura
लोडर टैम्पो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो हिस्सों में बंटा टैम्पो
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर गांव कोयल के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लोडर टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर टैम्पो दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में टैम्पो चालक बकील पुत्र लाउद्दीन निवासी मेवाती मोहल्ला, गोविंद नगर, मथुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि टैम्पो चालक हाथरस से मथुरा की ओर जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर राया से हाथरस की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Follow Samachar24