सिरसागंज पुलिस ने मुकदमे में वांछित आरोपी को दबोचा, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई
Gargachary Times
23 September 2026, 18:59
48 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अवैध तमंचा एवं चाकू रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने जावेद पुत्र इसरार खां निवासी असुआ, थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना सिरसागंज में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज में दर्ज मु0अ0सं0 478/2026, धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी
एक अवैध चाकू
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिरसागंज में मु0अ0सं0 478/2026 धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण अधाना एवं कांस्टेबल दीपक कुमार थाना सिरसागंज पुलिस टीम में शामिल रहे।