Loading...

शिकोहाबाद में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 23 September 2026, 19:31 64 views
Firozabad
शिकोहाबाद में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-2 शिकोहाबाद में फुटकर मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने स्टाफ के साथ किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुकान परिसर एवं उसके आसपास साफ-सफाई रखने तथा दुकान के बाहर मदिरा का सेवन नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया। देसी शराब की दुकानों पर यूपीएमएल 100 एमएल एवं 200 एमएल पैक का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने तथा पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने दुकान के आसपास स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों पर निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।
Follow Samachar24