Loading...

सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह

Gargachary Times 24 September 2026, 20:21 51 views
Mathura
सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह
फरह। फरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मथुरा ग्रामीण तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और पोस्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों को दर्शाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला मथुरा के जिला मंत्री ठाकुर सुरेश तरकर मौजूद रहे। उनके साथ जीआईसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल संध्या श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी अलका तिवारी, जीआईसी परखम इंटर कॉलेज के प्राचार्य, मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, मंडल महामंत्री नरेश कटारा, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु तरकर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। शिक्षा के माध्यम से ही युवाओं में सेवा भाव जागृत किया जा सकता है। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों और शिक्षार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Follow Samachar24