Loading...

सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने फरह में संभाली कमान, बीपी-शुगर सहित हुई कई जांचें

Gargachary Times 24 September 2026, 20:23 42 views
Mathura
सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने फरह में संभाली कमान, बीपी-शुगर सहित हुई कई जांचें
फरह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सूर्या फाउंडेशन एवं गोस्वामी चिकित्सालय, दीनदयाल धाम के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल मथुरा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कमान संभाली। शिविर में कुल 175 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, थायराइड, हीमोग्लोबिन सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की और मरीजों को उचित परामर्श व उपचार के सुझाव दिए। शिविर का शुभारंभ दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल जी, गोस्वामी चिकित्सालय के संचालक डॉ. देवेन्द्र गोस्वामी, सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा, सर्वोदय हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुशाल गुप्ता, फिजिशियन डॉ. अतुल चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता पनवार और अनुज गोस्वामी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया। सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने कहा कि फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, समरसता और स्वावलंबन पर कार्य कर रहा है। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव से ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। डॉ. देवेन्द्र गोस्वामी ने सर्वोदय हॉस्पिटल की टीम का आभार जताया। शिविर में राजकुमार झा, भगवत स्वरूप, सौम्य कुमार, रवीना, रूबी चौहान, तन्नू कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Follow Samachar24