Loading...

शांति व्यवस्था के लिए मुखराई गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Gargachary Times 24 September 2026, 20:24 54 views
Mathura
शांति व्यवस्था के लिए मुखराई गांव में पुलिस फोर्स तैनात
गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुखराई में हाल ही के कुछ दिन पहले दूसरे धर्म के युवक द्वारा हिंदू धर्म की लड़की को भगा कर ले जाने से गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों ने गोवर्धन थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई हुई है पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है लेकिन गांव में तनाव का माहौल है इसी को लेकर गोवर्धन क्षेत्र अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है और खुद एसडीएम गोवर्धन और सीओ गोवर्धन ने गांव में जाकर स्थिति का जायज लिया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पीआरबी की बेन स्थानीय चौकी का फोर्स तथा गोवर्धन थाने का कोर्स तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार गोवर्धन पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है लेकिन गांव में स्थित तनावपूर्ण है इसी को लेकर पुलिस प्रशासन ने यह फैसला लिया है और गांव में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
Follow Samachar24