मैनपुरी में 10 दिवसीय दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
Gargachary Times
24 September 2026, 20:25
56 views
Mainpuri
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना' के अंतर्गत जे0डी0 वेलफेयर सोसाइटी (ओडीओपी सीएफसी आगरा) द्वारा जनपद मैनपुरी में 10 दिवसीय दर्जी (टेलरिंग) ट्रेड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे अभ्यर्थियों को अत्याधुनिक एवं आधुनिक सिलाई मशीनों के माध्यम से हुनरमंद बनाया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
खान-पान की बेहतर व्यवस्था से प्रशिक्षार्थी संतुष्ट
कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षार्थियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें गुणवत्तापूर्ण और उत्तम खान-पान की सुविधा मिल रही है। भोजन व्यवस्था को लेकर सभी अभ्यर्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
आयोजकों का कहना है कि प्रशिक्षण के साथ-साथ अभ्यर्थियों के खान-पान का बेहतर माहौल देना उनकी प्राथमिकता है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना पूरा ध्यान कौशल सीखने में लगा रहे हैं