Loading...

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में करोड रुपए की कीमत की जमीन कराई कब्जा मुक्त

Gargachary Times 24 September 2026, 20:25 54 views
Noida
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में करोड रुपए की कीमत की जमीन कराई कब्जा मुक्त
नोयडा: यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। उक्त कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार एवं शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में संपन्न की गई। अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन, प्राधिकरण के भूलेख विभाग एवं प्रोजेक्ट विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 हेक्टेयर (3,00,000 वर्ग मीटर) भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई में विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, शिव अवतार सिंह, उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, उप जिलाधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी तथा तहसीलदार मनोज कुमार सिंह सहित प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा भी पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराते हुए अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आज की कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण अथवा अनधिकृत विकास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्राधिकरण द्वारा नियोजित एवं सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध भविष्य में भी प्रभावी प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Follow Samachar24