Loading...

आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्साह के साथ हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’

Gargachary Times 25 September 2026, 20:25 54 views
Firozabad
आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्साह के साथ हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’
फिरोजाबाद। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे लाभार्थियों को पोषाहार से तैयार विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन, मिठाई, नमकीन एवं फलों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान केंद्रों पर उपस्थित छोटे बच्चों का वजन एवं लंबाई मापकर उनके पोषण स्तर का आकलन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। इसके साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए गोद भराई तथा शिशुओं के लिए अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन विधि-विधान एवं उत्सवपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए परिवार एवं समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को मिलने वाली पोषण सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी सहित विभागीय अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लाभार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24