Loading...

मक्खनपुर पुलिस ने अवैध चाकू समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 26 September 2026, 19:36 43 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस ने अवैध चाकू समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जितेंद्र कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम दूरा, थाना फतेहपुर सीकरी, कमिश्नरेट आगरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 269/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, महिला उपनिरीक्षक राखी, उपनिरीक्षक दीपक कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल सत्यम, कांस्टेबल विवेक शर्मा, महिला कांस्टेबल नीरज कुमार तथा चालक हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24