Loading...

मक्खनपुर पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 26 September 2026, 19:36 41 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संजय पुत्र मोहर सिंह निवासी साढ़ूपुर, थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 268/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सिरसागंज, सिविल लाइन इटावा, सदर बाजार आगरा, शिकोहाबाद, एत्माद्दौला, जैतपुरा एवं शमशाबाद थानों में चोरी, धोखाधड़ी, माल बरामदगी और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक रामशरण सिंह, कांस्टेबल दुष्यंत यादव, कांस्टेबल शांतनु चौहान, कांस्टेबल पवन कुमार तथा चालक हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24