मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी पर किया हाँथ साफ
Gargachary Times
28 September 2026, 18:56
54 views
Jalaun
कोंच/जालौनआस्था के साथ भगवान को प्रणाम कर चोर ने भगवान की अनुमति लेकर दान पेटिका पर हाँथ साफ कर दिया यह कृत्य सी सी टी बी फुटेज में साफ दिख रहा है लेकिन चोर को चोरी की सजा मिलना तय है।
मामला उरई रोड मुहल्ला पटेल नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का है जहां पर दिनांक 27 सितम्बर 2026 की रात्रि में अज्ञात चोर ने गुल्लक की चद्दर को ऊपर से उखाड़ कर उसमें रखे चढोती के लगभग 10 से 12 हजार रुपए को चोरी कर लिए यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है जिसमें पहले कर मंदिर का ताला तोड़ता है और उसके बाद भगवान को प्रणाम कर गुल्लक पर हाथ साफ करता है उक्त के क्रम में मोहल्ला पटेल नगर निवासी पुजारी संदीप दुबे पुत्र रामेश्वर दुबे ने दिन सोमवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यबाही किये जाने की मांग की है।