Loading...

कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

Gargachary Times 29 September 2026, 20:14 47 views
Mathura
कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
राया , ( अमित अग्रवाल ) थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह गांव पिरसुआ के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सोनई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। जानकारी के अनुसार सर्रुआ निवासी छोटू और मुरसान निवासी रविन्द्र सिंह पल्सर बाइक से राया से हाथरस की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने ओवरटेक करते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी हादसे में दोनों युवक सड़क से काफी दूर जा गिरे और घायल हो गए। सूचना पर चौकी बिचपुरी प्रभारी कुशलपाल सिंह मौके पर पहुच गये। और घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से कार चालक को तलाश कर रही है।
Follow Samachar24