श्री बाबूलाल फार्मेसी कॉलेज मैं फार्मेसी सप्ताह पर हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
Gargachary Times
29 September 2026, 20:17
29 views
Education
श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में मनाया जा रहे फार्मेसी सप्ताह के पांचवें दिन रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, नॉन वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता, वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता और फूड स्टॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ,श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ कृष्णा कुशवाह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनम डी. फार्मा प्रथम वर्ष,द्वितीय स्थान प्रिया बी फार्मा प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान मधु आसन और राहुल के ग्रुप ने प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल और ग्रुप द्वितीय स्थान भक्ति और ग्रुप तृतीय स्थान सोनम और ग्रुप ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल कुंतल, द्वितीय स्थान मधु और मेघ लता ने तृतीय स्थान भूपेंद्र ने प्राप्त किया। फूड स्टॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी सैनी और ग्रुप, द्वितीय स्थान सचिन और ग्रुप और तृतीय स्थान भक्ति और ग्रुप में प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार कल आयोजित होने वाले समापन समारोह में प्रदान किए जाएंगे। श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ कृष्णा कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालकों के सर्वांगीर्ण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम संजीवनी का कार्य करते हैं और महाविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री बाबू लाल महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, डॉ चंद्रशेखर जोशी, डॉ राहुल सोरोत,डॉ हरिओम चौधरी,डॉ प्रिया कुमारी, डॉ राघव खंडेलवाल, राहुल अटोरिया, राहुल शर्मा, शुभम महेश्वरी, जितेंद्र गुप्ता, मनीष उपाध्याय, नरेंद्र माथुर, हेमंत जैन, पूजा चौधरी, गीतांजलि विद्यार्थियों में प्रिया शर्मा,अमन, राहुल कुंतल,मयंक, मेघलता सैनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।