Loading...

सत्ता के अहंकार में भाजपा सनातन का अपमान कर रही है: अखिलेश यादव

Gargachary Times 29 September 2026, 20:17 29 views
Lucknow
सत्ता के अहंकार में भाजपा सनातन का अपमान कर रही है: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मंच से लाखों-करोड़ों सनातनियों की आस्था के प्रतीक, एक अति पूज्यनीय के प्रति ‘एक बेहद आपत्तिजनक शब्द’ का इस्तेमाल करके किसी ने दिखा दिया है कि सत्ता के अहंकार ने किस तरह उनकी बुद्धि भ्रष्ट कर दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि सनातन समाज आज से पहले इतना अधिक अपमानित कभी नहीं हुआ। आज सनातन समाज का हर धर्म प्रधान विचारशील व्यक्ति अपमान के इस घूंट को मजबूर होकर पीने व सरेआम बेइज्जत किये जाने से बेहद दुखी है। वो सभी लोग लज्जित भी हैं जिन्होंने आज तक भाजपा का समर्थन करने के लिए कोई कुतर्क तक नहीं छोड़ा था। ये निकृष्ट टिप्पणी संपूर्ण समाज के मान-सम्मान और गरिमा-प्रतिष्ठा को दी गई सीधी चुनौती है। उन्होंने कहा कि अब यही समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए सत्ताधीश के ‘पद के मद’ को चूर-चूर कर देगा। अब तो इनके संगी-साथी भी इस शाब्दिक प्रहार से किसी को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। आज के सत्ताधीश जान रहे हैं कि ये हारने वाले हैं, इसीलिए जाते-जाते ये किसी और की संभावना को भी हमेशा के लिए खत्म कर रहे हैं। पुरानी कहावत है जो खुद नहीं खा पाता है वो फैलाकर जाता है। एक नितांत एकाकी और घोर वर्चस्ववादी का घमंड अपने सिवा किसी को कुछ नहीं मानता है लेकिन कुछ नकारात्मक लोग उससे भी ज्यादा गये गुजरे होते हैं, वो लोग आइने में दिख रहे प्रतिबिंब के भी सगे नहीं होते हैं। दंभ के दिन लद गए। भाजपा सरकार में पूज्यनीय शंकराचार्य जी का लगातार अपमान हो रहा है, पूज्यनीय शंकराचार्य जी के साथ जो व्यवहार हुआ है, इसकी सजा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी।
Follow Samachar24