Loading...

रामगढ़ पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 29 September 2026, 20:23 41 views
Firozabad
रामगढ़ पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत एक युवक को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाईवे से फैक्ट्री एरिया जाने वाले रास्ते के पास से रविन्द्र कुमार पुत्र स्व. कालीचरन निवासी मोईउद्दीनपुर, थाना नारखी, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 576/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरीशंकर और रिजर्व पुलिस आरक्षी नीरज सैनी शामिल रहे।
Follow Samachar24