Loading...

POCSO अधिनियम की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Gargachary Times 29 September 2026, 20:24 31 views
Firozabad
POCSO अधिनियम की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
शिकोहाबाद। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, शिकोहाबाद में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से POCSO अधिनियम, 2012 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायालय फिरोजाबाद की वरिष्ठ अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती नीलू मोघा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वरिष्ठ अपर जिला न्यायाधीश नीलू मोघा ने POCSO अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकार एवं सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असहज या अनुचित घटना होने पर उसे छिपाने के बजाय माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय वयस्क को इसकी जानकारी देनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा ने विद्यार्थियों को विधिक सहायता एवं बाल अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने POCSO अधिनियम के तहत बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण, अपराध की रिपोर्टिंग तथा बाल-अनुकूल न्यायिक प्रक्रिया के बारे में बताया। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती गीता यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून की जानकारी के साथ उनमें जागरूकता, आत्मविश्वास और सही समय पर अपनी बात रखने का साहस विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी असहज परिस्थिति में बिना संकोच अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति से बात करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या श्रीमती एकता शर्मा ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बाल सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Follow Samachar24