Loading...

डूडा विभाग द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर पंचायत एका में लगा लोक कल्याण मेला

Gargachary Times 29 September 2026, 20:25 43 views
Firozabad
डूडा विभाग द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर पंचायत एका में लगा लोक कल्याण मेला
फिरोजावाद /एका नगर पंचायत। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पंचायत एका में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर शामिल हुए। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृति एवं वितरण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मेले में स्ट्रीट वेंडरों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ और ऋण सुविधा के संबंध में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने शासन की योजना का लाभ मिलने पर खुशी जताई। आयोजन का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी एवं छोटे दुकानदारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
Follow Samachar24