Loading...

फुटकर मदिरा दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण

Gargachary Times 29 September 2026, 20:26 35 views
Firozabad
फुटकर मदिरा दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन एवं उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 फिरोजाबाद ने स्टाफ के साथ क्षेत्र की फुटकर मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने दुकान परिसर में साफ-सफाई रखने और दुकानों के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने तथा देशी शराब की दुकानों पर यूपीएमएल 100 एमएल और 200 एमएल का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने, पॉस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने और दुकानों के आसपास विशेष रूप से साफ-सफाई रखने के लिए भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों की मौके पर पहुंचकर जांच की गई और संबंधित विक्रेताओं को नियमानुसार आवश्यक निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24