Loading...

हाईवे किनारे खेत में पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी का आरोप, टैंकर पकड़ा, खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, एक व्यक्ति हिरासत में

Gargachary Times 29 September 2026, 20:28 43 views
Mathura
हाईवे किनारे खेत में पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी का आरोप, टैंकर पकड़ा, खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, एक व्यक्ति हिरासत में
राया। थाना राया क्षेत्र में जयपुर-बरेली हाईवे किनारे खेतों में पेट्रोलियम पदार्थ की अवैध निकासी किए राया अमित अग्रवाल जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को हाईवे स्थित हुलु कट के समीप खेत में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे एक टैंकर को पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की।बताया गया कि डीजल-पेट्रोल से भरा टैंकर जयपुर-बरेली हाईवे से नीचे उतरकर खेत में पहुंचा था। आरोप है कि खेत में त्रिपाल लगाकर पेट्रोलियम पदार्थ की निकासी की जा रही थी। पुलिस द्वारा टैंकर पकड़े जाने के बाद मामले की सूचना खाद्य विभाग को दी गई।मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग के एआरओ फूल सिंह यादव ने बताया कि एक टैंकर पकड़ा गया है। मौके से खरीदारी करने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, जिसने अपना नाम कपिल बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24