Loading...

भाजपा के कट्टर समर्थक और मोदी भक्त दलित परिवार का शोषण, हिंदू धर्म छोड़ने को मजबूर, गोवर्धन से पलायन

Gargachary Times 1 October 2026, 19:36 73 views
Mathura
भाजपा के कट्टर समर्थक और मोदी भक्त दलित परिवार का शोषण, हिंदू धर्म छोड़ने को मजबूर, गोवर्धन से पलायन
गोवर्धन।।जब अपने ही धर्म में इंसान को इंसान न समझा जाए... तो वो धर्म छोड़ने को मजबूर हो जाता है। ये सिर्फ एक खबर नहीं, ये उस व्यवस्था पर तमाचा है जो सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। ये कहानी है गोवर्धन के एक दलित परिवार की, जो भाजपा का कट्टर समर्थक है, मोदी जी का भक्त है। जिसने हर चुनाव में भगवा झंडा उठाया, लेकिन आज उसी का घर उजड़ रहा है। सालों से मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक बहिष्कार और सामाजिक अपमान । पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उसका काम रोक दिया, रास्ता रोक दिया, रोज धमकियां दीं। हद तो तब हो गई जब आधी रात को उसके घर पर हमला कर गोली चलाई गई। पूरा परिवार मौत के मुंह से वापस आया। आखिर कब तक सहता एक गरीब दलित परिवार? उसकी गलती सिर्फ इतनी कि वो दलित है? पलायन अपनी जान और अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए वो परिवार अपनी जमीन, अपना घर, अपनी मिट्टी छोड़कर गोवर्धन से मथुरा पलायन करने को मजबूर हो गया आज वो परिवार कह रहा है - _हमें हिंदू धर्म में न्याय नहीं मिला, मे आज अनाथ हूँ मुझे कोई और गले लगाएगा मे उसी को अपना समझूंगा सवाल दबंगों से नहीं, सवाल व्यवस्था से है। क्या भाजपा सरकार में भी एक दलित कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है? क्या गोवर्धन प्रशासन को इस पलायन का इंतजार था? क्या संविधान सिर्फ किताबों में रहेगा? अगर इस परिवार को न्याय नहीं मिला, तो ये संदेश जाएगा कि गरीब दलित के लिए इस सिस्टम में कोई जगह नहीं। प्रशासन और भाजपा संगठन को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना होगा। क्या यही है सबका साथ सबका विकास
Follow Samachar24