Loading...

नीमगांव बाईपास पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय पूरन की मौत

Gargachary Times 1 October 2026, 19:36 43 views
Mathura
नीमगांव बाईपास पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय पूरन  की मौत
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुखराई से एक दुखद खबर सामने आई है। गांव निवासी करीब 55 वर्षीय पूरन की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को पूरन खाद-बीज लेने के लिए गोवर्धन जा रहे थे। इसी दौरान गोवर्धन-नीमगांव बाईपास के समीप करीब साडे सात बजे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के भाई रमन के मुताबिक, हादसे के बाद डायल 112 के माध्यम से परिवार को सूचना मिली कि पूरन घायल अवस्था में गोवर्धन के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक कृष्णा हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने पूरन को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन घायल अवस्था में उन्हें गोवर्धन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
Follow Samachar24