Loading...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, विधायक श्रीकांत शर्मा ने दिखाई रैली को हरी झंडी

Gargachary Times 1 October 2026, 19:44 58 views
Mathura
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, विधायक श्रीकांत शर्मा ने दिखाई रैली को हरी झंडी
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से मथुरा वृंदावन विधानसभा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक तथा दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा। रैली के माध्यम से लोगों को डेंगू, मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से घरों और आसपास पानी का ठहराव नहीं होने देने, पानी के बर्तन ढककर रखने, सप्ताह में एक बार पानी के बर्तनों को खाली करने तथा मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की गई। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लेने के लिए भी जागरूक किया गया। रैली में प्रशिक्षु एएनएम, शहरी आशा कार्यकर्ता, बाल विकास सेवा विभाग की आंगनबाड़ी तथा नगर निगम मथुरा-वृंदावन के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रैली के समापन के बाद आयोजित सभा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को संचारी रोगों से बचाव की शपथ दिलाई और अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डॉ. अनुज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रोहिताश तेवतिया, जिला मलेरिया अधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्र, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों के आसपास टूटे बर्तनों, टायर, फूलदान आदि में पानी जमा न होने देने की अपील की। साथ ही तेज बुखार की स्थिति में एस्पिरिन या ब्रुफिन जैसी दवाओं का स्वयं सेवन न करने और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
Follow Samachar24