Loading...

कॉकपिट में चाकूबाजी, फिर भी नहीं छोड़ा फ्लाइट कंट्रोल! भारतीय पायलट की बहादुरी की चर्चा, मोदी ने 9/11 जैसे हमले का जिक्र किया

Gargachary Times 1 October 2026, 19:52 46 views
International
कॉकपिट में चाकूबाजी, फिर भी नहीं छोड़ा फ्लाइट कंट्रोल! भारतीय पायलट की बहादुरी की चर्चा, मोदी ने 9/11 जैसे हमले का जिक्र किया
भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। स्मित पर उनके साथी पायलट ने ही चाकू से हमला कर दिया था। घायल होने के बावजूद स्मित उससे लड़ते रहे और बाकी यात्रियों की मदद से काबू पाया। कैप्टन स्मित मच्छर मूल रूप से गुजरात से हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अब दुबई में रहते हैं। उन्होंने चार साल पहले फ्लाईदुबई जॉइन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को भारतीय पायलट की तारीफ की। उन्होंने कहा, भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। जैसा इजराइल के प्रधानमंत्री ने भी बताया, एक भारतीय ने 9/11 जैसे हादसे को टाल दिया। विमान में सवार यात्रियों को कुछ देर के लिए लगा कि वे जिंदा नहीं बचेंगे। एक यात्री ने AFP को बताया कि, “सभी को लगा कि अब हम मरने वाले हैं।” विमान में मौजूद कुछ लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वहीं कैप्टन स्मित की मदद विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट ने की। उन्होंने घायल पायलट का विमान में ही इलाज किया और उनकी जान बचाई। फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। यहां उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है। इसके अलावा वे पायलटों की ट्रेनिंग, उनकी जांच और उन्हें काम के दौरान गाइड करने का काम भी करते थे।
Follow Samachar24