रामगढ़ पुलिस ने वांछित आरोपी को अवैध तमंचे समेत पकड़ा
Gargachary Times
1 October 2026, 20:03
43 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और संबंधित मुकदमे से जुड़े 2300 रुपये बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कौशल पुत्र विजय निवासी गली नंबर-3, अंबेडकर पार्क, थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा 2300 रुपये बरामद किए। बरामद रुपये थाना रामगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 577/2026 से संबंधित बताए गए हैं। अवैध असलहा बरामद होने के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 579/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना रामगढ़ में चोरी और माल बरामदगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2015 के दो मुकदमों के अलावा वर्ष 2026 में दर्ज मुकदमा संख्या 577/2026 और आर्म्स एक्ट का मुकदमा शामिल है।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक सोनू कुमार, उपनिरीक्षक आकाश किरन, कांस्टेबल बेनू प्रसाद, बलवंत सिंह और प्रवेंद्र कुमार शामिल रहे।